वो भयानक रात
वो भयानक रात
नमस्कार दोस्तों चलिए मै आपको एक घटना से रूबरू कराता हूं
ये कहानी है मेरे दोस्त रवि की। रवि एक निडर लड़का था। वह अक्सर किसी की बेतुकी बातों पर ध्यान नहीं देता था। जब भी निडरता की बात होती उसका नाम सबसे पहले आता था।
रवि को घूमने का शौक था। हम अक्सर उसके साथ घूमने जाया करते थे। एक दिन हम हिमाचल प्रदेश के एक गांव में रुक गए। रुकने की वजह ये थी, कि हमारी गाड़ी खराब हो गई थी।
रुकने के सिवा हमारे पास दूसरा कोई रास्ता नहीं था। हमने गांव में ही एक घर किराए पर ले लिया। तभी हमने उस घर के मालिक से पूछा शाम के सात बजे ही सभी घर बंद हो चुके है।
लोग नजर नहीं आ रहे है। इसके पीछे क्या वजह है? उसने जवाब दिया गांव में एक महल है। जिसमें एक सुंदर चुडैल रहती है। रवि ने आश्चर्य से पूछा सुंदर चुड़ैल?
उस आदमी ने जवाब दिया हां सुंदर चुड़ैल। रवि ने पूछा ऐसा क्यों कह रहे हो। आदमी ने बताया बहुत वक्त पहले एक प्रेमी जोड़ा महल के पास मिला करते थे।
गांव के लोगों को इस बात की भनक लग गई थी। गांव वालों ने लड़के को समझाया, “ तुम दूर हो जाओ वो महाजन की बेटी है " पर प्रेमी जोड़ा जब प्रेम में मग्न हो जाए तो संसार की कोई फिक्र नहीं करता।
एक दिन जब वो मिलने के लिए निकले तो लड़के के पिता ने लड़के को जबरन अपनी बहन के घर भेज दिया। ये कह कर कि उनकी बहन (लड़के की बुआ) की तबीयत खराब है।
इसी बात का फायदा वहां के चार शराबियों ने उठाया। शराबियों ने लड़की को घेर लिया महल के पीछे जहां लोगों का आना जाना बहुत कम था। उन्होंने लड़की को जबरन महल के अंदर ले जाकर मार दिया।
उन्होंने उसके साथ क्या किया क्या नहीं ये कोई नहीं जानता। लड़का जब वापस आया और उसे इन सब बातों का पता चला तो वह उन लड़कों को धोखे से महल के पीछे बुलाता है। और उन चार शराबियों को मार देता है।
लड़का उन्हें मारने के बाद खुद भी मर जाता है। लेकिन वहां सिर्फ उस लड़की की आत्मा भटकती है। और शाम होते ही वह लोगों को दिखाई देने लगती है।
रवि को इन सब बातों को सुनकर उस महल में जाने की खलबली सी होने लगी। रवि ने मुझसे वहां जाने की जिद्द की मैने उसे साफ इनकार कर दिया।
हम जब सोने चले गए, तब रवि चुप चाप महल के लिए निकल रहा था। मेरी नींद टूट गई मैने रवि को आवाज लगा दी। रवि ने मेरी एक न सुनी वो महल की तरफ जाने लगा।
जब हम महल पहुंचे चारों तरफ शांति थी। मैने डरते हुए रवि से कहा रवि यहां से चलते है। रवि महल में घुसने लगा। जैसे ही हम अन्दर घुसे चारों तरफ मकड़ी के जाले थे।
रवि और हम एक कमरे की दीवार पास जाकर रुक गए। हमने देखा एक खूबसूरत सी लड़की जिसके पैर हमे दिखाई नहीं दे रहे थे। अचानक किसी के रोने की आवाज आती है।
रवि आवाज की तरफ दौरा मै उसके पीछे भागा, आवाज बंद हो गई। फिर जोर जोर से हसने की आवाज आने लगी। मैं घबरा गया। रवि को इन सब चीजों से डर नहीं लग रहा था।
हमने किसी का साया देखा फिर पायल की आवाज आने लगी छन छन छन छन मैने रवि से कहा रवि चल यहां से रवि ने इस बार भी मना कर दिया।
अचानक इतनी जोर की आवाजें आने लगी मै चिल्लाया और जेब में परी माचिस की डीबी निकाल कर आग जला दी। आग के जलते ही वहां ढेर सारे आत्माओं का साया नजर आने लगा।
मैने फर्श पे आग लगा दी जिससे आग चारों तरफ फैलने लगा। इस बार मैने रवि की एक ना सुनी और उसे लेकर महल से निकलने के लिए भागा मै दरवाजे के बाहर और रवि दरवाजे के अंदर तभी रवि ने मेरा हाथ छुड़ाया।
रवि महल में बंद हो गया। मैने दरवाजे को खोलने की बहुत कोशिश की दरवाजा नहीं खुल पाया। मैं लोगों को बुलाने भागा तब तक सुबह के 3:30 हो चुके थे। पर मुझे कोई व्यक्ति नजर नहीं आया।
मैने चिल्लाना शुरू किया तो कुछ लोग बाहर निकले मै उनके साथ महल की तरफ भागा। दरवाजा खुलने का नाम नहीं ले रहा था। हमने दरवाजा तोड़ दिया।
दरवाजा टूट गया मैने महल में सब जगह देखा रवि मुझे कहीं नजर नहीं आ रहा था। मैं उसे ढूंढता रहा लेकिन रवि मुझे नजर नहीं आया। जब मैं उस किराए के घर पर पहुंचा।
मैने उस आदमी से ये सब बाते बताई उस आदमी ने मुझसे कहा आपके साथ कोई नहीं आया था। मैं ये सुन कर हैरान रह गया। मैने कहा तुम कैसी बाते कर रहे हो।
उस आदमी ने कहा तुम जिस आदमी की बात कर रहे हो वो तो 27 साल पहले मर चुका है। और वहीं तो वो व्यक्ति है जो सुंदर चुडैल का प्रेमी था।
मैं इन सब बातों से एकदम हैरान रह गया। जब मैं घर पहुंचा तो मैने अपने पिता से ये सब बात बताई। जब पिता जी ने मुझसे ये बात बताई कि तुम मेरे बेटे नहीं हो मैने तुम्हे उसी गांव से गोद लिया था।
मैने जब मेरे असली माता पिता का नाम पूछा तो मेरे पिता ने जिनका नाम लिया वो वही व्यक्ति थे जिसके बारे में किराए के घर के मालिक ने बताया था कि वो रवि के माता पिता थे।
मैं सारी बातें समझ गया। और मैं वापस उस महल में जाकर सारी राज से परदा उठाने लगा। तो इसी के साथ मेरी कहानी यहीं समाप्त होती है।
Nice story
जवाब देंहटाएं